Lucknow News: वकीलों के चैम्बर और दुकानों पर नोटिस चस्पा
लखनऊ, अगस्त 20 -- Lucknow News: लखनऊ प्रमुख संवाददाता । पुराने हाईकोर्ट परिसर के आसपास अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर चलने जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने 30 अगस्त को ध्वस्तीकरण की तारीख तय कर दी है। कोर्ट के सख्त रुख के बाद जागी नगर निगम की टीम ने बुधवार को 100 से अधिक अवैध कब्जाधारकों को अल्टीमेटम नोटिस जारी कर दिया है। हाईकोर्ट के कड़े निर्देशों के अनुपालन में की गई इस कार्रवाई के तहत नगर निगम की टीम ने पुराने हाईकोर्ट के आसपास की दुकानों, अस्थायी ढांचों और वकीलों के चैम्बरों पर सीधे नोटिस चस्पा किए हैं। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि 30 अगस्त तक सभी अतिक्रमणकारी खुद से अपना अवैध कब्जा हटा लें। यदि तय समय सीमा तक निर्माण नहीं हटाया गया, तो नगर निगम का बुलडोजर चलाकर सभी अतिक्रमणों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.