Lucknow News: लोहिया के सामने ठेला दुकानदारों ने तीमारदारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
लखनऊ, अक्टूबर 26 -- Lucknow News: सोशल मीडिया पर चर्चित बागपत के मशहूर 'चाट विवाद-मारपीट' जैसा दृश्य लखनऊ में भी देखने को मिला। लोहिया संस्थान के सामने नारियल में कम पानी निकलने के विवाद में तीमारदार और दुकानदारों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दुकानदारों ने लकड़ी के पटरे, डंडे से हमला शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि एक तीमारदार की ओर से दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस के अनुसार लोहिया संस्थान के गेट नंबर आठ के सामने सोमवार दोपहर को एक तीमारदार ने नारियल पानी खरीदा। पानी कम निकलने पर तीमारदार ने विरोध जताया। तीमारदार का आरोप है कि दुकानदार ने अभद्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.