लखनऊ, नवम्बर 10 -- Lucknow News: लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने 48 वर्षीय महिला के स्तन से करीब चार किलो का कैंसरयुक्त ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। करीब 35 गुणा 25 सेंटीमीटर आकार का यह ट्यूमर फाइलोड्स कैंसर था। मरीज का पहले दो बार दूसरे अस्पतालों में ऑपरेशन हो चुका था, लेकिन ट्यूमर दोबारा उभर आया था। लोहिया संस्थान के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग की डॉ. अश्विनी राहलकर और डॉ. सर्राह इदरीस ने यह जटिल ऑपरेशन किया है। डॉ. अश्विनी के मुताबिक मरीज की हालत काफी गंभीर थी। ट्यूमर के भीतर रक्तस्राव और संक्रमण के कारण हीमोग्लोबिन घटकर महज चार ग्राम प्रति डेसीलीटर रह गया था। ऐसी स्थिति में ऑपरेशन करना काफी जोखिम भरा था। डॉक्टरों ने पहले मरीज को आवश्यक उपचार देकर हीमोग्लोबिन में सुधार किया। इसके बाद जटिल सर्ज...