लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि डा. राम मनोहर लोहिया ने पूरे जीवन भेदभाव, अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वे हर तरह के भेदभाव, ऊंच-नीच की भावना के खिलाफ थे। समानता और खुशहाली चाहते थे, सप्तक्रांति का नारा दिया।समाजवादी पार्टी मुख्यालय में डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी है। अखिलेश ने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया ने पूरे जीवन भेदभाव, अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी। वे हर तरह के भेदभाव, ऊंच-नीच की भावना के खिलाफ थे। समाजवादी पार्टी डा. भीमराव अंबेडकर के संविधान, डा. लोहिया के समाजवादी विचारों और नेताजी मुलायम सिंह यादव के सघर्षों का साथ लेकर समाजवादी समाज बनाने के लिए काम कर रही है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: लोहिया की पुण्...