लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: स्थानीय लोगों के विरोध पर रेलवे को आखिरकार केसरीखेड़ा क्रासिंग पर साइकिल और पैदल निकलने के लिए रास्ता छोड़ना पड़ा। दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके लिए दोनों तरफ बैरेकेडिंग लगा दी गई है। रेलवे की टीम शुक्रवार की देर रात को केसरीखेड़ा क्रासिंग को पूरी तरह बंद करने के लिए पहुंची। तर्क था कि आरओबी बन जाने से अब क्रासिंग से रास्ता दिए जाने का कोई मतलब नहीं है। मौके पर जुटे केसरीखेड़ा के लोगों ने यह कहते हुए विरोध कर दिया कि क्रासिंग के दूसरी तरफ इंटर कॉलेज और बाजार है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में कंचौसी क्रॉसिंग बंद, पांच से दस किलोमीटर का बढ़ा चक्कर पढ़ने के लिए काफी संख्या में इधर से बच्चे जाते हैं। क्रासिंग बंद होने से उन्हें तीन किमी घूम कर आरओबी से जाना पड़ेग...