Lucknow News: लोकबंधु में लेबर रूम के सामने जलभराव
लखनऊ, अगस्त 18 -- Lucknow News: आशियाना स्थित लोकबंधु अस्पताल में महिला मरीजों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। अस्पताल के प्रथम तल पर लेबर रूम के ठीक सामने जलभराव होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक चिंता गर्भवती महिलाओं को लेकर है, जिन्हें इसी रास्ते से लेबर रूम तक पहुंचाया जाता है। पानी जमा होने से फर्श पर फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में जरा सी चूक गर्भवती महिला या मरीज के लिए गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। मंगलवार को सुबह बारिश हुई। बारिश की पानी अस्पताल के लेबर रूम के सामने गैलरी में जमा हो गया। जल निकासी की व्यवस्था समुचित नहीं है। लेबर रूम के सामने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का भी लगातार आना-जाना रहता है। इसके बावजूद जलभराव की समस्या दूर नहीं की गई। मरीजों का कहना है कि अस्पताल जैसे संवेद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.