Lucknow News: लोकबंधु अस्पताल में महिला मरीज की मौत, हंगामा और मारपीट, दो घंटे प्रभावित रहा इमरजेंसी का इलाज
लखनऊ, अगस्त 7 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो जाने के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। नाराज परिजनों ने इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल के दस्तावेज लेकर भागने की कोशिश की। हंगामा शांत कराने पहुंचे डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ परिजनों की नोकझोंक इतनी बढ़ गई कि हाथापाई तक की नौबत आ गई, जिसमें एक संविदा कर्मचारी को पीट दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान करीब दो घंटे तक अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों का इलाज बुरी तरह प्रभावित रहा। पूजा के दौरान बेहोश हुई थीं महिला
परिवार का हंगामा सरोजनीनगर के पिपरसंड निवासी रंजना सिंह (45) को शुक्रवार सुबह पूजा करते समय अचानक चक्कर आ गया, जिसके बाद वह गश खाकर घर में ही गिर पड़ीं। परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.