Lucknow News: लॉकर की डुप्लीकेट चाबी बनाने के बहाने लाखों के जेवर पार
लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: संजय गांधीपुरम इलाके में लॉकर की डुप्लीकेट चाबी बनाने के बहाने दो ठगों ने घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पीड़ित ने सरदार के वेष में आए दोनों आरोपियों पर लॉकर की चाबी से छेड़छाड़ कर जेवर पार करने का आरोप लगाया है। गाजीपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। संजय गांधीपुरम निवासी अशोक कुमार साहू ने बताया कि 11 जुलाई की दोपहर 2:30 बजे उनके घर दो लोग सरदार की वेशभूषा में आए। दोनों ने खुद को ताला-चाबी बनाने वाला कारीगर बताया और डुप्लीकेट चाबी बनाने की बात कही। अशोक ने भरोसा कर लॉकर की असली चाबी उन्हें दे दी। आरोप है कि एक आरोपी ने चाबी लॉकर में लगाकर कहा कि यह काम नहीं कर रही है। इसके बाद उसने दूसरी चाबी देकर उसे गैस पर गर्म करने को कहा। इसी दौरान उसने असली चाबी पर हथौड़ी मारकर उसे ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.