Lucknow News: लेसा की लापरवाही से 30 हजार लोगों के बिल अटके, महीने की 20 तारीख तक बिल उपभोक्ताओं को देने का निर्देश
लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: सुमित गुप्ता, वरिष्ठ संवाददाता,लखनऊ। लेसा की लापरवाही के चलते राजधानी के करीब 30 हजार उपभोक्ता पिछले कई महीनों से बिना बिजली बिल के परेशान भटक रहे हैं। विभाग की इस लचर कार्यप्रणाली के कारण उपभोक्ता न तो समय पर अपना बिल जमा कर पा रहे हैं और न ही उन्हें कोई ठोस समाधान मिल पा रहा है। परेशान उपभोक्ता बिजली उपकेंद्रों से लेकर उच्च अधिकारियों के दफ्तरों तक चक्कर काटने को मजबूर हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक ज्यादातर उपभोक्ताओं के पुराने इलेक्ट्रॉनिक मीटर उतारकर नए स्मार्ट मीटर लगाए गए, लेकिन लेसा के बिलिंग सॉफ्टवेयर में नए मीटर नंबरों को अपडेट ही नहीं किया गया। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं के घरों में लगे पुराने स्मार्ट मीटरों की रीडिंग में भी दिक्कत आ रही है। इस गड़बड़ी के चलते अमौसी जोन में करीब 11 हजार, जानकीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.