लखनऊ, जुलाई 25 -- Lucknow News: नई तकनीकों को सीखने और अपनाने के साथ लोगों को दांतों की सेहत के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। आम धारणा के विपरीत सुबह की अपेक्षा रात में ब्रश करना अधिक फायदेमंद होता है। रात में भोजन के कण दांतों के बीच फंसे रह जाते हैं। जिससे दांतों में सड़न और अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सोने से पहले ब्रश करने की आदत सबसे अधिक लाभकारी है। यह बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कही। शनिवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में डिप्टी सीएम ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 8वें डेंटल शो का शुभारंभ किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसी दिन सुबह ब्रश न भी किया जाए तो उससे उतनी समस्या नहीं होती, क्योंकि सुबह की लार में ऐसे लाभकारी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पेट की सेहत के लिए उपयोगी माने जा...