लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: कैसरबाग इलाके में चाय की कैंटीन में लूडो खेलने के दौरान दुकानदार का दबंग सगे भाइयों से मामूली विवाद हो गया। इस पर आरोपी भाइयों ने देर रात कैंटीन में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़ित दुकानदार के बड़े भाई ने शनिवार देर रात आरोपी दबंग भाइयों के खिलाफ एफआईआर कराई। एक आरोपी सैफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। कैसरबाग के मछली मोहाल तालाब गगनी शुक्ल के मोनिश के छोटे भाई सलमान की चाय की कैंटीन है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को दुकान के पास ही रहने वाले सगे भाई कैफ और सैफ दुकानदार सलमान की कैंटीन में लूडो खेल रहे थे। खेल के दौरान आरोपी भाइयों का दुकानदार से विवाद हो गया। पीड़ित दुकानदार रात 10 बजे दुकान बंद करके घर चला गया। आरोप है कि उसी रात 12 बजे आरोपी दोनों भाई बाइक से कैंटीन पहुंचे। आरोपियों ने ईंट और लोहे की रॉड से कैंट...