Lucknow News: लूडो खेलने में चालक की हत्या से नाराज परिजनों का हंगामा, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, अक्टूबर 4 -- Lucknow News: पुरनिया चौराहे पर दिनदहाड़े सरेराह चाकू से गोदकर सीतापुर के अभिषेक कुमार अवस्थी उर्फ राहुल (32) की लूडो खेलने के विवाद में हत्या से परिजनों में आक्रोश है। रविवार को पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए विरोध में हंगामा किया। पोस्टमार्टम गृह पर पहुंची सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने परिजनों को सांत्वना दी। हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। उधर, अलीगंज पुलिस ने हत्यारोपी महिगवां इंदारा निवासी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम गृह पर रविवार दिन में मृतक राहुल के परिजन और परिचित जुटे रहे। परिजनों ने पुलिस पर सबूत मिटाने का मौखिक आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम गृह पर आक्रोश जताया। परिजनों का आरोप है कि राहुल की कैंची मारकर हत्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.