लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: मुंडन समारोह में जा रहे दंपति से बुधवार रात लूटपाट करने वाले बदमाश का नकाब धक्का मुक्की के दौरान हट गया था। इसी आधार पर पीड़ित शैलेंद्र ने महिमाखेड़ा गांव के विजय रावत के खिलाफ नामजद लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रहीमाबाद पुलिस ने लूटपाट करने के आरोपी विजय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। साथ ही लूट का माल भी बरामद हुआ है। पुलिस का दावा है कि लुटेरे विजय ने एक माह में तीन जगह पर लूट की वारदात कबूली है। लूट का माल बरामद हुआ है। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि महिमाखेड़ा गांव के आरोपी विजय ने पूछताछ में बताया कि सितंबर में रात आठ बजे माल के सालेह नगर पुलिया के पास बाइक पर पीछे बैठी महिला का पर्स छीना था। सितंबर में ही एक बाइक सवार महिला का हैंड बैग छीना था, जिसमें जेवरात, रुपए और अन्य ...