Lucknow News: लूट की सूचना देकर बेड के नीचे दबा दिए थे जेवर, काल डिटेल्स से मिले साक्ष्य
लखनऊ, जुलाई 30 -- Lucknow News: वृंदावन कालोनी सेक्टर दो में महिला को बंधक बनाकर 15 लाख रुपये के जेवर लूटे जाने के मामले में पुलिस की प्राथमिक जांच में घटना संदिग्ध मिली है। पुलिस को महिला की काल डिटेल्स से कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस महिला समेत कई अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि घटना के 24 घंटे बाद भी इस मामले में अबतक घरवालों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। तफ्तीश के दौरान पुलिस को जेवरों से भरा बैग बेड के नीचे से बरामद हो गया। लूट दिखाने के लिए जेवर बेड के नीचे दबा दिए गए थे। पुलिस ज्योति और उनके घरवालों से पूछताछ कर साक्ष्य संकलन कर रही है। ज्योति ने बुधवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी थी। पुलिस से बताया था कि वह दोपहर में सो रही थी। इस बीच खटपट की आवाज सुनकर वह उठी। ससुर लक्ष्मीकांत मिश्रा के कमरे में नकाबपोश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.