लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: गुजरात अहमदाबाद के व्यवसायी प्रगनेश दबे ने आशियाना पुलिस को लूट की सूचना देकर छकाया। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो प्रगनेश के घर से ही 50 लाख रुपये से भरा बैग बरामद हो गया। पांच से 10 लाख रुपयों का एक अन्य बैग लापता है। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उसकी तलाश कर रही है। गिरोह के हवाला से जुड़े होने की आशंका है। पुलिस ने 50 लाख रुपये इनकम टैक्स को सौंप दिए। अधिकारी जांच कर रहे हैं। पुलिस उपायुक्त मध्य अर्पित विजयवर्गीय के मुताबिक प्रगनेश दबे यहां आशियाना इलाके में रहते हैं मूल रूप से अहमदाबाद निवासी हैं। उन्होंने 24/25 की रात लूट की सूचना दी थी। आशियाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया है। वह गुजरात से जयपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचे थे। इस बीच बदमा...