लखनऊ, अगस्त 26 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी स्थित लुलु मॉल में संचालित किसना गोल्ड एंड डायमंड ज्वेलरी शॉप से करीब 99 ग्राम सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। शॉप के पार्टनर की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। शॉप के पार्टनर प्रतीक राय निवासी ओमेक्स रेजिडेंसी-1, अर्जुनगंज ने तहरीर दी है। आरोप है कि शॉप में सीनियर सेल्स ऑफिसर के पद पर तैनात राहुल दीक्षित निवासी वाराणसी ने 16 से 21 अगस्त 2026 के बीच 6 दिन में 4 सोने के आइटम चुरा लिए। चोरी गए आभूषणों में 2 चूड़ी (18 कैरेट) वजन 40.54 ग्राम, एक सोने की चेन (22 कैरेट) वजन 25.17 ग्राम और एक सोने का ब्रेसलेट (22 कैरेट) वजन 33.44 ग्राम शामिल है। कुल वजन 99.15 ग्राम है। सहायक स्टोर मैनेजर निशु सिंह को 23 अगस्त को स्टॉक मिलान के दौरान कमी का प...