Lucknow News: लुटेरों को पकड़ने के बाद दर्ज की चेन लूट की रिपोर्ट
लखनऊ, सितम्बर 15 -- Lucknow News: आशियाना पुलिस ने दो चेन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार करने के बाद तीन सितंबर को महिला बैंक मैनेजर की चेन लूट की रिपोर्ट दर्ज की। पीड़िता 10 दिन तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही। लुटेरे से बाइक, दो सोने की चेन और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। आशियाना पुलिस ने मूल रूप से उन्नाव सोहरामऊ के शनि कश्यप उर्फ गोलू और आशियाना किला मोहम्मदी के अर्जुन रावत उर्फ गंगाधर उर्फ बालू तगड़ा को रमाबाई रैली स्थल के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा है। आशियाना इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी शनि कश्यप आशियाना के कासिमपुर पकरी के पास रह रहा था। साथी अर्जुन रावत के साथ राहगीरों, महिलाओं से लूट करते थे। आशियाना पुलिस का दावा है कि लुटेरों ने बिजनौर रॉयल सिटी फेस टू राधे विहार मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.