Lucknow News: लिवर की गंभीर चोट का ऑपरेशन कर बचाई छह साल के बच्चे की जान
लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्चे के पेट में गंभीर चोट लगने से जख्मी लिवर का जटिल ऑपरेशन कर नया जीवन दिया है। बच्चे के पूरी तरह स्वस्थ होने पर बुधवार को डॉक्टरों ने छुट्टी कर घर भेज दिया। यह ऑपरेशन ट्रॉमा के सर्जन डॉ.अमित कुमार सिंह और सीनियर रेजिडेंट डॉ. आदित्य सिंह ने किया है। डॉ. अमित सिंह के मुताबिक बिहार के गोपालगंज जिले के नवाडे पारसोनी गांव निवासी विक्रम के छह साल के बेटे कृष्णा कुमार को 29 जुलाई वहीं पर ई-रिक्शा की टक्कर लगने से गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में आए बच्चे को एक अगस्त को पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। जांच में उसके लिवर में ग्रेड चतुर्थ की गंभीर चोट निकली। पेट के अंदर लगभग 2 लीटर खून जमा था। चोट की गंभीरता और लगातार हो रहे अंदरूनी रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.