लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के एजुकेशन विभाग में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक बिजली गुल होने के दौरान पीएचडी की छात्रा लिफ्ट में फंसी रही। छात्रा करीब 45 मिनट तक दहशत व घुटन भरी स्थिति से जूझती रहीं। छात्रा के लिफ्ट में फंसे होने की तुरंत सूचना दिए जाने के बावजूद विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छात्रों ने खुद मोर्चा संभाला और गैप से लिफ्ट का दरवाजा खोलकर छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला।

छात्रा लिफ्ट में फंसी एजुकेशन विभाग में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सामान्य रूप से कक्षाएं चल रही थीं, तभी अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद छात्रों को जानकारी हुई कि एक छात्रा अनुक्ता लिफ्ट के भीतर फंसी हुई है। छात्रों ने कुछ देर इतंजार किया। बिजली न आने पर अधि...