Lucknow News: लावारिस मरीज का मुफ्त कूल्हा प्रत्यारोपण
लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में लावारिस मरीज के इलाज में मानवीय संवेदना की मिसाल देखने को मिली। अस्पताल में भर्ती 45 वर्षीय कल्लू कश्यप के दाहिने कूल्हे का गुरुवार को सफल ऑपरेशन किया गया। मरीज के पास इलाज की व्यवस्था नहीं थी, ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने खून से लेकर ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाला इम्प्लांट तक निशुल्क उपलब्ध कराया। ऑपरेशन के बाद शुक्रवार को मरीज की हालत में सुधार बताया गया। कल्लू कश्यप को 15 सितंबर को बलरामपुर अस्पताल के लावारिस वार्ड में भर्ती कराया गया था। मरीज में खून की कमी सामने आई। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से पहले दो यूनिट ब्लड की व्यवस्था कर उसे चढ़ाया। इसके बाद हड्डी रोग विभाग की टीम ने मरीज के दाहिने कूल्हे का ऑपरेशन किया। सर्जरी में हड्डी को सहारा देने के लिए इस्तेमाल होने वाला पीएफएन (प्रॉक्सिमल फी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.