Lucknow News: लालगंज सीएचसी तक अतिक्रमण का जाल, आए दिन फंस रही एंबुलेंस
लखनऊ, सितम्बर 11 -- Lucknow News: रायबरेली। कस्बे के मेन रोड स्थित आचार्य नगर मोड़ से अस्पताल मोड़ ही नहीं बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक अतिक्रमण के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे फैले अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के चलते लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे गंभीर समस्या यह है कि जाम के दौरान एम्बुलेंस को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाला मार्ग हमेशा सुगम रहना चाहिए, क्योंकि यहां गंभीर मरीजों को लेकर एम्बुलेंस का लगातार आवागमन होता है। जाम के कारण एम्बुलेंस के फंसने से कभी भी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गनीमत है कि अभी तक जाम के कारण किसी मरीज को समय से अस्पताल न पहुंच पाने से कोई बड़ी घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.