लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग के पीछे करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनी पांच मंजिला हाइड्रोलिक पार्किंग इसी माह शुरू हो जाएगी। इसके चालू होने से रोजाना अस्पताल आने वाले मरीजों, तीमारदारों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही शाहमीना रोड पर लगने वाले जाम से भी काफी राहत मिलने की उम्मीद है। यह मल्टीलेवल पार्किंग वर्ष 2018 में डॉक्टरों और कर्मचारियों के वाहनों के लिए बनाई गई थी। इसकी क्षमता 80 वाहनों की है। लेकिन उद्घाटन के बाद इसे एक बार भी उपयोग में नहीं लाया गया। लंबे समय तक बंद रहने के कारण हाइड्रोलिक मशीनें और अन्य उपकरण खराब हो गए। जांच में यह भी सामने आया कि पार्किंग में लगे कई महत्वपूर्ण उपकरण चोरी हो चुके हैं। केजीएमयू प्रशासन ने पार्किंग को फिर से चालू कराने की प्रक्रिय...