Lucknow News: लापता व्यवसायी का दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला शव
लखनऊ, सितम्बर 8 -- Lucknow News: कैंट में सोमवार सुबह से लापता पेंट व्यवसायी रोहित (36) का शव मंगलवार को दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला। कैंट थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज हुई थी। कैंट पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि रोहित ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर और अवसाद के कारण आत्महत्या की है। थाना प्रभारी कैंट गुरुप्रीत कौर के मुताबिक, सदर मखनिया मोहाल में रहने वाले रोहित की कैंटोमेंट हास्पिटल के पास पेंट की दुकान है। सोमवार को उनकी दुकान बंद थी। सुबह वह घर से निकले थे। देर शाम तक वापस नहीं पहुंचे तो मां रीता ने फोन किया। उन्हें मोबाइल स्विच ऑफ मिला। काफी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद रीता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। परिवारीजन और पुलिस रोहित की खोजबीन कर रही थी। इस बीच मंगलवार सुबह दुकान के पास रहने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.