लखनऊ, सितम्बर 9 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। वृंदावन योजना में रहने वाली विधवा को जमीन का बैनामा कराने के नाम पर जालसाजों ने 6.47 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन बैनामा नहीं कराया। महिला ने तत्कालीन एसीपी से शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने मुख्य जालसाज सहित दो लोगों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरेापी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुड्डी ने पुलिस को बताया कि हसनापुर (नगराम) में रहने वाले सुनील ने साथी के साथ मिलकर एक जमीन दिखाई जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 6 लाख 47 हजार रुपये ले लिए, लेकिन बैनामा नहीं कराया। रुपये वापस मांगने पर गाली गालौज करने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने एसीपी मोहनलालगंज से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने सुनील व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने जालसाजी में स...