Lucknow News: लाइब्रेरी प्रवक्ता भर्ती का विज्ञापन जारी करने की मांग, आज ईको गार्डन में धरना
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पुस्तकालय विज्ञान के प्रशिक्षित बेरोजगार युवा अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करेंगे। उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ के नेतृत्व में अभ्यर्थी सुबह 10 बजे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) कार्यालय के पास एकत्रित होंगे। इसके बाद ईको गार्डन पहुंचकर धरना देंगे। उत्तर प्रदेश पुस्तकालय संघ के महामंत्री विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि पुस्तकालय विज्ञान के अभ्यर्थी पिछले करीब 17 वर्षों से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। प्रवक्ता (लाइब्रेरी) की नियमावली शासन स्तर पर लंबित है। उन्होंने मांग की कि नियमावली को जल्द मंजूरी देकर राजकीय एवं अशासकीय डिग्री कॉलेजों में भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएं। यह भी पढ़ें- JOBS:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.