लखनऊ, सितम्बर 21 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में सोमवार को नशा मुक्ति सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत गणित विभाग से छात्र-छात्राओं ने पैदल मार्च करते हुए मैत्री भवन तक पहुंचकर नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करना रहा। अभियान की शुरुआत अपराह्न 3:20 बजे हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। अभियान का नेतृत्व लखनऊ विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर आनंद बल्लभ जोशी ने किया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति सेवा संकल्प अभियान में छात्रों ने ली नशा मुक्ति शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...