Lucknow News: लगातार बारिश से किसान का कच्चा मकान जमींदोज
लखनऊ, सितम्बर 7 -- Lucknow News: लगातार हो रही बरसात से किसान का कच्चा माकन जमींदोज हो गया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौबस्ता मजरा सालेह नगर निवासी किसान महावीर ने बताया कि बरसात के दौरान कच्चा मकान ढहने से घर-गृहस्थी का सामान भी प्रभावित हुआ है। बच्चों के साथ छोटे से टीन शेड में रहना पड़ रहा है। पीड़ित किसान ने मलिहाबाद एसडीएम को लिखित प्रार्थना पत्र देकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाए जाने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सर्जना शुक्ला ने बताया कि जानकारी होने पर मौके पर सचिव को भेज कर जांच करवाई गई विभाग को लिखित सूचना दी गई है जल्द ही पीड़ित परिवार को आवास दिलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भूमि-आवास नहीं दे सकते तो बरसात में प्लास्टिक ही दे दो साहब!
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.