लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के विकास एवं नीति अनुसंधान केंद्र में विभिन्न क्षेत्रों के 10 शिक्षकों को सलाहकार नियुक्त किया गया है। कुलपति जेपी सैनी की स्वीकृति के बाद कुलसचिव भावना मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। नियुक्त शिक्षकों को जिलों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का आकलन करने और विकास से जुड़े विभिन्न सूचकांक तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के अनुसार, प्रो. ध्रुव सेन सिंह जलवायु एवं स्थलाकृति, प्रो. अजय प्रकाश उद्योग एवं सेवा क्षेत्र तथा प्रो. रोहित मिश्रा व्यापार, बाजार और लैंगिक सूचकांक से संबंधित कार्य देखेंगे। डॉ. नागेंद्र मौर्य बैंकिंग, वित्त, आधारभूत संरचना और मानव विकास सूचकांक पर काम करेंगे, जबकि डॉ. अशोक कुमार को संसाधन, रोजगार, गरीबी एवं प्रवासन संबंधी अध्य...