लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत संचालित स्नातक पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बीए, बीएससी, बीकॉम और कृषि पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं नवंबर से शुरू होकर दिसंबर तक चलेंगी। बीए तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 नवंबर से शुरू होंगी। बीए तृतीय सेमेस्टर में राजनीति विज्ञान, रक्षा अध्ययन, लोक प्रशासन, इतिहास, समाजशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, मनोविज्ञान और अर्थशास्त्र सहित विभिन्न विषय शामिल हैं। बीएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं भी 17 नवंबर से शुरू होंगी, जबकि पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 19 नवंबर से आयोजित की जाएंगी। बीकॉम के तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होंगी। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लखनऊ विश...