लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: - फुटबॉल ट्रायल के लिए 16 अक्टूबर तक पंजीकरण अनिवार्य, क्रिकेट टूर्नामेंट के चलते एथलेटिक्स चयन प्रक्रिया स्थगित; नई तारीख बाद में होगी घोषित लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष एवं महिला फुटबॉल टीमों के चयन के लिए 17 अक्टूबर को सुबह 10 बजे ट्रायल आयोजित किया जाएगा। वहीं, पुरुष एवं महिला वर्ग के एथलेटिक्स चयन ट्रायल को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की एथलेटिक एसोसिएशन ने इस संबंध में अलग-अलग सूचनाएं जारी की हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय ने एलयूआरएन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई, 14 अक्टूबर तक मिलेगा मौका फुटबॉल ट्रायल और पंजीकरण फुटबॉल ट्रायल अमरावती स्पोर्ट्स सिटी, आईआईएम रोड, प्रबन्ध नगर, मुबारकपुर, लखनऊ में होगा। चयनित खिलाड़ी उत्तर क्षेत्रीय एवं अख...