Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में डॉ. राकेश तिवारी का व्याख्यान, पुरातत्व के अनुभवों और शोध की संभावनाओं पर हुई चर्चा
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग में आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व महानिदेशक डॉ. राकेश तिवारी का व्याख्यान आयोजित किया गया। व्याख्यान का विषय "पुरातत्व के मेरे अनुभव एवं आपकी जिज्ञासा के प्रश्न" था। इस दौरान उन्होंने भारतीय पुरातत्व के विभिन्न पहलुओं, प्रमुख पुरास्थलों की खोजों तथा प्राचीन मानव जीवन और कृषि के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों पर प्रकाश डाला। डॉ. तिवारी ने गंगा घाटी के प्रमुख पुरास्थलों बेलन, पैसरा, कालपी, सनाई ताल, लहुरादेवा और सराय नाहरराय सहित विभिन्न स्थलों से प्राप्त पुरातात्विक साक्ष्यों की चर्चा की। उन्होंने विंध्य क्षेत्र, शिवालिक की प्रागैतिहासिक काल निर्धारण प्रक्रिया तथा इन क्षेत्रों के पारस्परिक संबंधों पर भी अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.