Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में वृहद स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो.आर.के.वर्मा के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर राय की देखरेख में स्वयंसेवकों ने विधि संकाय भवन, उद्यान, पार्किंग क्षेत्र और मुख्य संपर्क मार्गों की सफाई की। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक कचरा, पॉलीथीन, रैपर्स और अन्य अपशिष्ट एकत्र कर उनका सुरक्षित निस्तारण किया। साथ ही परिसर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त बनाने के लिए जागरूकता संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने लोगों से सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने, कपड़े के थैले अपनाने और डिस्पोजेबल वस्तुओं से बचने की अपील की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: छात्राओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.