Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में ऊर्जा,पर्यावरण और सतत विकास पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
लखनऊ, अक्टूबर 12 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित ऊर्जा, पर्यावरण और सतत विकास पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन एनसीएमएमईईएसडी-2026 सोमवार को शुरू हो गया। सम्मेलन का मकसद उन्नत पदार्थों और आधुनिक तकनीकों के जरिए ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और सतत विकास को बढ़ावा देना तथा शोध को समाज की जरूरतों से जोड़ना है। बीपी प्रधान ऑडिटोरियम में हुए उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. जेपी सैनी, मुख्य अतिथि प्रो. अजय तनेजा और विशिष्ट अतिथि प्रो. भुवनेश कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सम्मेलन पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
सम्मेलन का उद्घाटन और उद्देश्य कुलपति प्रो. सैनी ने कहा कि शोध को केवल प्रयोगशालाओं और शैक्षणिक पत्रिकाओं तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि उसे जनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.