Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय ने एलयूआरएन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई, 14 अक्टूबर तक मिलेगा मौका
लखनऊ, अक्टूबर 11 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय पंजीकरण संख्या के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अक्टूबर 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय के प्रवेश कार्यालय ने 10 अक्टूबर को इस संबंध में सूचना जारी की। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एलयूआरएन पंजीकरण अनिवार्य है। अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यदि एलयूआरएन पंजीकरण के दौरान आधार कार्ड या आरक्षण प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि उपलब्ध नहीं है, तो अभ्यर्थी संबंधित आवेदन प्रपत्र के साथ इसकी प्रतिलिपि संलग्न कर सकते हैं। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.