लखनऊ, नवम्बर 23 -- Lucknow News: लखनऊ,प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के 106वें स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत विभिन्न विभागों एवं संस्थानों द्वारा शैक्षणिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी के दिशा निर्देशन में आयोजित इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत वाणिज्य विभाग ने पूर्व छात्र सीए (डॉ.) पवन कुमार तिवारी के साथ संवाद आयोजित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अध्ययन एवं ईमानदारी का संदेश दिया। अर्थशास्त्र विभाग ने 'विकसित भारत @ 2047 में युवाओं की भूमिका' विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें मलिका अग्रवाल प्रथम एवं अभिषेक मिश्रा द्वि...