Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय की वेटलिफ्टिंग टीम के चयन ट्रायल 31 अक्टूबर को
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय की पुरुष एवं महिला वेटलिफ्टिंग टीम के चयन के लिए 31 अक्टूबर 2026 को ट्रायल आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय की एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, चयनित खिलाड़ी नॉर्थ जोन एवं अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन ट्रायल सुबह 9 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में आयोजित होगा। ट्रायल में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ियों को 30 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक लखनऊ विश्वविद्यालय के पवेलियन ग्राउंड स्थित एथलेटिक एसोसिएशन कार्यालय में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों को दो पासपोर्ट साइज फोटो, वर्तमान फीस की मूल रसीद, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र और अंकपत्र तथा स्नातक/पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.