लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देश के बड़े शहरों में तीसरा स्थान हासिल करने वाले लखनऊ नगर निगम के स्वच्छता और स्मार्ट सिटी मॉडल को समझने के लिए उत्तराखंड के शहरी विकास विभाग का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय अध्ययन दौरे पर लखनऊ पहुंचा।

अध्ययन दौरा स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए शहर की प्रमुख उपलब्धियों और नवाचारों से परिचित कराया। महापौर ने वीडियो प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नगर निगम द्वारा स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और शहरी विकास के क्षेत्र में किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जनसहभागिता, आधुनिक तकनीक और प्रभावी प्रबंधन के समन्वय से लखनऊ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार औ...