Lucknow News: लखनऊ में आज 45 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आज राजधानी लखनऊ में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के लिए शहर में 45 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों सें लगभग 40 हजार अभ्यर्थियों के लखनऊ पहुंचने की संभावना है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों की संभावित भीड़ को देखते हुए 30 अक्टूबर को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 30 अक्टूबर को होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। प्रत्येक पाली में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.