Lucknow News: लखनऊ पूर्वी में 55 लाख से पांच पार्कों का होगा कायाकल्प
लखनऊ, जुलाई 21 -- Lucknow News: लखनऊ पूर्वी विधानसभा के विभिन्न पार्कों में सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में मंगलवार को नई शुरुआत हुई। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने गोमती नगर और विनय खंड क्षेत्र के पांच पार्कों में करीब 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, ये पूर्वी विधानसभा को स्वच्छ, सुंदर और सुविधासंपन्न बनाने का सतत प्रयास है। पेपर मिल वार्ड के अंतर्गत विश्वास खंड स्थित हनुमंत पार्क में 9.87 लाख रुपये की लागत से स्थायी मंच, बाउंड्री वॉल की रंगाई-पुताई और पाथवे की मरम्मत कराई जाएगी। वहीं गायत्री पार्क में 8.51 लाख रुपये से डेकोरेटिव लाइट, बच्चों के झूले और सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। शांति पार्क में 9.71 लाख रुपये की लागत से पार्क का सौंदर्यीकरण, कॉर्नर शेड और आरसीसी छतरी का निर्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.