Lucknow News: लखनऊ पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
लखनऊ, अगस्त 28 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सबसे पहले सदर बाजार स्थित 311, प्रभु दयाल रोड निवासी रविंद्र गुप्ता के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से भेंटकर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने न्यू गणेशगंज स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता लखविंदर पाल के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इसके बाद पूर्व भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता के महानगर क्षेत्र स्थित 201, शुभम अपार्टमेंट आवास पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से भेंट की और उन्हें सांत्वना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.