Lucknow News: लखनऊ खण्ड स्नातक से कान्ति सिंह व शिक्षक से सुशील कुमार ने किया नामांकन
लखनऊ, अक्टूबर 5 -- Lucknow News: लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के लिए सपा प्रत्याशी कान्ति सिंह व शिक्षक के लिए सुशील कुमार ने सोमवार को नामांकन किया। दोनों प्रत्याशी ने मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर मंडलायुक्त एवं रिटर्निंग अधिकारी विजय विश्वास पंत के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद दोनों प्रत्याशियों ने चुनाव को विधानसभा चुनाव का ट्रायल बताते हुए कहा कि सपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी है। स्नातक खंड की प्रत्याशी कान्ति सिंह ने कहा कि प्रदेश की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधायकों, सांसदों, जिलाध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव सपा के काम और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.