लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं में भूखंड पाने के लिए आवेदकों में जबरदस्त होड़ मची है। दोनों योजनाओं में उपलब्ध 4520 भूखंडों के मुकाबले 36,683 लोगों ने आवेदन किया है। मंगलवार शाम छह बजे तक वरुण विहार में 24,114 और नैमिष नगर में 12,569 लोगों ने पंजीकरण कराया था। आवेदन की अंतिम समयसीमा मंगलवार रात 12 बजे तक थी। आगरा एक्सप्रेसवे के पास विकसित हो रही वरुण विहार योजना में 2847 भूखंडों के लिए 24,114 आवेदन आए हैं। इस तरह प्रत्येक भूखंड के लिए करीब 8.47 आवेदक दावेदारी कर रहे हैं। योजना के काशी और कैलाश खंड में भूखंड पाने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। 6580 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही इस योजना में आवेदकों की संख्या उपलब्ध भूखंडों से कई गुना अधिक पहुंच गई है।

नैमिष...