Lucknow News: लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड से टपकने लगा पानी
लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर दरोगाखेड़ा से बनी के बीच दो दर्जन से अधिक स्थानों पर पानी टपकता नजर आ रहा है। इससे निर्माण की गुणवत्ता और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से कानपुर की ओर जाने पर पिलर संख्या 69 और 70 के बीच दो स्थानों पर एलिवेटेड रोड की सतह से पानी टपकता दिखाई दिया। इसी तरह पिलर संख्या 73-74 के बीच दो तथा 81-82 के बीच चार स्थानों पर पानी टपक रहा है। पिलर संख्या 82-83 से लेकर 224-225 तक कई स्थानों पर एलिवेटेड रोड से बारिश का पानी नीचे डिवाइडर की ओर टपकता नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे के ग्रीन फील्ड के दोनों किनारों को पक्का किया जाएगा पानी टपकने के कारण नीचे डिवाडर पर मिट्टी वाले हिस्से में लगाए पौधों के आसपास काफी पानी जमा हो गया है। पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.