लखनऊ, अक्टूबर 7 -- Lucknow News: लखनऊ। बीते एक माह से लक्षमण मेला पुल पर ज्वाइंट की मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान दो बार 15-15 दिनों के लिए एक लेन को बंद रखा गया। पुल पर दोनों ओर से ज्वाइंट मरम्मत का काम खत्म हो गया है। ऐसे में पुल के ऊपर से दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन का आवागमन दोनों ओर से खोल दिया गया है। मंडलायुक्त कार्यालय के पास डायवर्जन कल से खत्म: एक अक्तूबर से नौ अक्तूबर तक एमएलसी चुनाव के नामांकन के चलते रास्ता बदला गया था। वाहनों क यह डायवर्जन नौ अक्तूबर शुक्रवार से खुल जाएगा। जहां से रोडवेज बसें, सिटी बसें और भारी वाहन गुजर सकेंगे। यह भी पढ़ें- लखनऊवालों को दिवाली पर मिलेगा सबसे ऊंचे फ्लाईओवर का गिफ्ट, 10 लाख की आबादी को फायदा ट्रैफिक कर्मियों ने बताया कि एमएलसी चुनाव का नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। नौ अक्तूबर से पा...