लखनऊ, अक्टूबर 24 -- Lucknow News: निगोहां के भद्दी शीर्ष गांव में लंगूर के आतंक से ग्रामीणों और राहगीरों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का दावा है कि बंदर अब तक 15 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। खासकर ट्रैक्टर लेकर गुजरने वाले लोगों को निशाना बना रहा है। ट्रैक्टर स्टार्ट होते ही बंदर हमलावर होकर दौड़ पड़ता है। ग्रामीणों के मुताबिक, लंगूरी बंदर के हमले से बचने के लिए ट्रैक्टर पर दो लोग डंडा लेकर बैठते हैं। इसके बावजूद बंदर पीछा नहीं छोड़ता और काटने के लिए दौड़ता रहता है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय के साथ नाराजगी भी है। पूर्व प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि बंदर के आतंक की शिकायत तहसील दिवस में लिखित रूप से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बंदर को पकड़वाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग क...