Lucknow News: रैपिडो का कस्टमर केयर सर्च करना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 95 हजार
लखनऊ, सितम्बर 6 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में रैपिडो की शिकायत दर्ज कराने के चक्कर में एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने खुद को कंपनी का कस्टमर केयर बताकर व्हाट्सएप कॉल पर उसका मोबाइल हैक कर लिया और खाते से 95,165 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राम नंदन शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्हें रैपिडो सेवा को लेकर शिकायत करनी थी। इसके लिए उन्होंने गूगल पर रैपिडो का हेल्पलाइन नंबर सर्च किया। एक नंबर मिला तो उस पर कॉल कर दिया। दूसरी तरफ से बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को कंपनी का कस्टमर केयर कर्मचारी बताया। आरोपी ने शिकायत दर्ज करने के बहाने उन्हें व्हाट्सएप कॉल पर आने को कहा। पीड़ित जैसे ही व्हाट्सएप कॉल पर आया, ठगों ने किसी ऐप या लिंक के जरिए उसका फोन हैक कर लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.