Lucknow News: रेवड़ी का मोलभाव करने पर दुकानदारों ने पीटा
लखनऊ, नवम्बर 5 -- Lucknow News: चारबाग की रेवड़ी बाजार में बलिया के एक व्यक्ति से चार दुकानदारों ने मारपीट की। नाका थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। नाका थाना प्रभारी विवेक चौधरी के मुताबिक बलिया के रघुनाथपुर पीपरपाती सुरेमनपुर निवासी संजय कुमार चौरसिया ने तहरीर में बताया है कि वह मंगलवार रात चारबाग शर्मा होटल वाले रास्ते पर रेवड़ी खरीदने गए थे। उन्होंने कई दुकानदारों से दाम पूछे। फिर मोलभाव करना शुरू किया। आरोप है कि तभी चार दुकानदारों ने मिलकर उन्हें पकड़ लिया। फिर डंडे से पीटकर घायल कर दिया। गालियां देते हुए जानमाल की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Agra News: थूकने के विवाद में मारपीट मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.