लखनऊ, अक्टूबर 15 -- Lucknow News: उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की 249वीं स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक हुई। डीआरएम सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कर्मचारियों ने लंबित पदोन्नति के मामलों का निस्तारण करने, पात्र कर्मचारियों को नियमानुसार सेवा संबंधी लाभ प्रदान करने किए जाने की मांग उठाई। यूनियन ने सुल्तानपुर, अयोध्या कैंट, रायबरेली एवं प्रयागराज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के लिए स्थानीय अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराने और अस्पतालों में उपचार संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। बैठक में एडीआरएम शूरवीर सिंह चौहान व नीलिमा सिंह, सभी विभागों के शाखाध्यक्ष, नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के मंडल मंत्री विभूति मिश्रा, मंडल अध्यक...