Lucknow News: रेलिंग लगाने के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम
लखनऊ, सितम्बर 24 -- Lucknow News: फोटो भी है ..... बीकेटी, संवाददाता।सीतापुर रोड पर डिवाइडर के बीच लोहे की रेलिंग लगाने के विरोध में गुरुवार को बेहड़ा के पास ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। बेहड़ा, मदारीपुर और बन्नौर समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने रेलिंग में कट देने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि कट नहीं होने पर सड़क के दूसरी ओर जाने के लिए कई किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ेगा। सूचना पर विधायक योगेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को रेलिंग में कट बनवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सुचारु हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.