Lucknow News: रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ी, चप्पे-चप्पे पर निगरानी
लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जीआरपी ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेशभर में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल, महिला पुलिस, बम निरोधक दस्ता, श्वान दल, विध्वंसरोधी जांच दल, स्थानीय पुलिस और पीएसी की संयुक्त टीमें रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, प्लेटफार्मों, सर्कुलेटिंग क्षेत्र, प्रवेश-निकास द्वार और पार्किंग स्थलों की लगातार जांच कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। ट्रेनों की बोगियों में जांच के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली गई। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीवान जंक्शन पर श्वान दस्ते ने की सघन जांच चारब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.